देहरादून, मार्च 3 -- पौड़ी। होली पर विभिन्न स्थानों में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ग्राम कपरोली, जल्लू नैनी में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गोदियाल ने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान को लेकर सार्थक चर्चा की। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया। श्रीनगर रोड में कांग्रेस नेता विनोद दनोशी ने स्थानीय ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...