लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ। होली के दिन दाउलतगंज स्थित प्रभा देवी मंदिर के पास दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद झड़प होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि गुलाल पड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की सत्यता के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होली के अवसर पर कुछ युवक मंदिर के पास रंग खेल रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हल्का गुलाल पड़ गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इस बीच वहा...