बदायूं, मार्च 4 -- कुंवरगांव, संवाददाता। होली पर जहां पुलिस आमतौर पर सड़कों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आती है, वहीं मंगलवार को कुंवरगांव में खाकी ने एक अलग मिसाल पेश की। थाना प्रभारी राजेश कौशिक पुलिस टीम के साथ साप्ताहिक बाजार के पास संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे 30 बुजुर्गों के बीच बैठकर रंगों का पर्व मनाया। पुलिस टीम गुझिया, मिठाई, फल और गुलाल लेकर पहुंची। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य व सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ देर के लिए आश्रम का माहौल पारिवारिक हो उठा। त्योहार के मौके पर मिला यह साथ बुजुर्गों के लिए भावनात्मक संबल बन गया। कई बुजुर्गों ने पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि त्योहार पर मिला यह अपनापन उन्हें अपनेपन का एहसास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.