गुलाब सिंह हिन्दू कॉलेज में नशा मुक्ति की शपथ
बिजनौर, अगस्त 18 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राष्ट्रव्यापी 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वीके महावीर ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सकारात्मक चिंतन, मानसिक सशक्तिकरण और राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं और नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके बाद वीके महावीर ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। प्रोफेसर अशोक ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में राममूर्ति, वीके पूजा, शिक्षकगण, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.