रुडकी, जनवरी 6 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब शाह पीर में शीतकाल अवकाश के बाद भी शिक्षिकाएं छात्राओं की बोर्ड की तैयारी कराने में जुटी है। विद्यालय में गृह विज्ञान, हिंदी, इतिहास, गणित तथा सामाजिक विज्ञान विषय की नियमित पढ़ाई कराई जा रही है, ताकि छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय के पास फिलहाल अपना पृथक भवन नहीं है, इसके बावजूद शिक्षिकाएं टीन शेड के नीचे सीमित संसाधनों में भी कक्षाएं संचालित कर रही हैं। प्रतिकूल मौसम और सुविधाओं की कमी के बावजूद छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.