आरा, जनवरी 31 -- -ट्रैफिक पुलिस के नेतृत्व में आरा शहर के चर्च मोड़ के पास चलाया गया अभियान आरा, एक संवाददाता। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने वालों को जागरूक करने के लिए गुलाब का फूल देकर हलमेट पहनने की अपील की गई। आरा शहर में शनिवार को ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु और ट्रैफिक थानाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार राम के नेतृत्व में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यह समझाया गया कि आपके और आपके परिवार के लिये हेमलेट पहनना क्यों जरूरी है? इसके साथ ही वाहन चलाते समय वाहन संबंधित सभी कागजात लेकर चलने का आग्रह किया गया। नाबालिग वाहन चालकों को वाहन ना चलाने की हिदायत दी गई। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि शहर की सामाजिक संस्था आरा रोटी बैंक की ओर से चलाया गया जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.