संभल, अगस्त 3 -- सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित सम्मानों की पहली सूची जारी कर दी है। समिति की प्रशासनिक कार्यालय में संरक्षक एवं सलाहकार डॉ. एएच रजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों के नामों की घोषणा की गई। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को 'प्रदेश गौरव सम्मान', गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी को 'सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन सम्मान', जबकि मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया को 'महात्मा गौतम बुद्ध शांति सम्मान' के लिए चुना गया है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी को भारत रत्न डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिभा सम्मान, उद्योगपति कमल कौ...