कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन अनोखे अंदाज में किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 को मनाया गया। अभियान के अंतिम दिन एक विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक यातायात अरशद अली ने नगर के फर्रुखाबाद चौराहा, तालग्राम चौराहा एवं पूर्वी बाईपास पर अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें गुलाब का फूल देकर सावधानीपूर्वक नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। उपनिरीक्षक अरशद अली ने कहा कि सुरक्षा घर से शुरू होती है। माता-पिता सुनिश्चित करें कि बच्चे बिना हेलमेट के घर से न निकलें। याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। सावधान रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.