गुलाब जामुन में काकरोच निकलने से खलबली
पीलीभीत, जून 27 -- पूरनपुर, संवाददाता। कस्बे के एक प्रतिष्ठान से खरीदे गए गुलाब जामुन में काकरोच से से खलबली मच गई। क्रेता ने जब प्रतिष्ठान के मुख्य कार्यालय में शिकायत की तो उसे बदलने की सलाह दी गई। मामले की शिकायत फूड इंस्पेक्टर से की गई है। पीलीभीत हाइवे निवासी चमन भदौरिया के घर शुक्रवार शाम लखनऊ के रिश्तेदार पहुंचे। वह कोतवाली रोड पर स्थिति एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से दस पीस गुलाब जामुन खरीदकर ले गए। जब गुलाब जामुन का डिब्बा चमन के घर में खोला गया तो खलबली मच गई। डिब्बे में गुलाब जामुन के साथ मरा हुआ काकरोच भी पड़ा हुआ था। इससे दुकान की गुणवत्ता और शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर काकरोच निकलने के फोटो वीडियो वायरल होने लगा। शुद्धता के गुणगान करने वाली प्रतिष्ठित दुकान की लापरवाही उजागर होने पर लोग आलोचना करने लगे। चमन भदौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.