संभल, मार्च 6 -- यूपी में होली का रंग अभी भी देखने को मिल रहा है। आम लोगों की होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद अब पुलिसकर्मी भी अपने अंदाज में त्योहार का आनंद ले रहे हैं। संभल जिले की पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। इस दौरान जिले के एसपी कृष्ण बिश्नोई भी पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी कृष्ण विश्नोई का अनोखा अंदाज देखने को मिला।हैट लगाकर थिरके एसपी कृष्ण बिश्नोई उन्होंने शिकारियों जैसी हैट पहनकर खुली जिप्सी से पुलिस लाइन में एंट्री की। जिप्सी पर खड़े होकर उन्होंने फिल्मी अंदाज में डांस किया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा दिया। इसके बाद वह जिप्सी से नीचे उतरे और पुलिसकर्मियों के साथ डांस करने लगे।भोजपु...