गुलाब के फूल से दिया स्वच्छता एवं अतिक्रमण मुक्त नगर का संदेश
मथुरा, मई 19 -- कोसीकलां,नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य बाजारों में रैली निकालकर नागरिकों को स्वच्छता और अतिक्रमण मुक्त नगर का संदेश दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को गुलाब का फूल भेंट कर अतिक्रमण न करने की अपील की गई। एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने का आह्वान किया। लेखाकार योगेंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से 10400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा, जिससे जाम की समस्या से राहत मिल सके। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने व्यापारियों और ठेला संचालकों से मार्ग अवरुद्ध न करने तथा सफाई अभियान में सहयोग देने की अपील की। यह भी पढ़ें- नप ने शहरी क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.