लखनऊ, फरवरी 28 -- -अभिनेता अमित सियाल, अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी, राहगीर बने फेस्टिवल के आकर्षण लखनऊ, कार्यालय संवाददाता जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित किये गये देश के दूसरे सबसे बड़े रोज गार्डेन का शनिवार को रोज फेस्टिवल के साथ रंगारंग आगाज हुआ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने फीता काटकर रोज गार्डेन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सीपी त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक दीपक सिंह, संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनेश्वर मिश्र पार्क में गेट नंबर-6 के निकट 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित यह रोज गार्डेन देश का दूसरा सबसे बड़ा रोज गार्डेन है। रोज गार्डेन में गुलाब की 2,269 प्रजातियों के कुल 10,509 पौधों को वैज्ञानिक ढंग से रोपित एवं व्यवस्थित किया गया है। रेनबो थीम पर आधारित यह रोज गार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.