गुलाब की खेती करने वाले किसान बरतें खेती में सावधानी
झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। यदि आप गुलाब की खेती कर रहे है तो आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। अभी तापमान 42 डिग्री के पार हो रहा है। ऐसे में पौधे सूख सकते है। यदि जरा भी सावधानी बरतने में चूक होती है तो फूल के आकार भी छोटे हो जाते है। वैज्ञानिकों ने कहा कि ड्रिप सिंचाई करें ताकि जड़ों तक नमी बनी रहे। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के पुष्प विज्ञान एवं भू-दृश्य निर्माण विभाग की वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. नीरज नेगी ने किसानों को गर्मी के मौसम में गुलाब की सफल खेती के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के दौरान 35 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला तापमान गुलाब के पौधों की वृद्धि और फूलों की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में सिंचाई प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.