मथुरा, अगस्त 27 -- पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में बुधवार को गुलाबी मखमल हिंडोला सजाकर प्रभु राजाधिराज को झूला झुलाया गया। गुलाबी हिंडोले में राजाधिराज महाराज के दर्शन करके भक्त धन्य हो गए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में आज ठाकुर जी महाराज गुलाबी मखमल के हिंडोले में राजाधिराज को विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराये गए। गुरुवार को संध्या उद्यापन के दर्शन 5 बजे खुलेंगे एवं शयन के दर्शन सायंकाल 7 बजे से 8 बजे तक होंगे। जिसमें ठाकुर राजाधिराज महाराज सफेद घटा में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...