वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, संवाददाता। लोक परंपराओं के रंग में सराबोर एक शाम रविवार को गुलाबबाड़ी के रूप में मनाई गई। गुलाब की पंखुड़ियों की बौछार, गुलाबजल की रिमझिम फुहार, चैती, दादरा, कजरी की मनमोहक बंदिशों के बीच यह आयोजन भारतीय जनजागरण समिति की ओर से महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में हुआ।पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पैजामा, गुलाबी दुपट्टा, दुपलिया टोपी धारण की। महिलाएं गुलाबी साड़ी, गुलाबी दुप‌ट्टा पहन बनारसी ठाट के साथ खुले आकाश के तले जुटीं। सुरमयी संध्या का आगाज संतोष कुमार 'प्रीत' के संयोजन में काव्यांजलि से हुआ। आनंद कृष्ण 'मासूम', बुद्धदेव तिवारी, फुर्तीला बनारसी, रामजतन पाल 'सज्जन', पंकज श्रीवास्तव, धीरेंद्र श्रीवास्तव आदि ने अपना काव्यपाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कंचन सिंह परिहार ने की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्वर...