गुलाबघाटी को मिलेगी जाम से मुक्ति, टू लेन रोड और भूस्खलन रोकने को 48 करोड़ मंजूर
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। काठगोदाम से ऊपर गुलाबघाटी में बरसात के दौरान भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने से लगने वाले जाम से अब जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने यहां सुरक्षात्मक कार्यों के लिए करीब 48 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके तहत करीब 200 मीटर के दायरे में पहाड़ी को सुरक्षित करने के साथ ही सड़क को टू लेन बनाने का काम किया जाएगा।
गुलाबघाटी में भूस्खलन की समस्या गुलाबघाटी में लंबे समय से बारिश के दौरान पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने की समस्या बनी हुई है। इससे हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में सुरक्षात्मक कार्य पूरा होने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.