जहानाबाद, फरवरी 15 -- रतनी । शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज गांव में शनिवार की रात ताश खेलने के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट एवं ईंट-पत्थर चलने की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना को लेकर चौकीदार गिरजा पासवान के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि शनिवार की रात करीब सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव में कुछ लोग ताश खेल रहे हैं। इस दौरान संजय पंडित, आकाश पंडित, बबलू पंडित, रविशंकर पंडित, मुर्तजा आलम, मोहम्मद अनवर और मोहम्मद अफजल ताश खेलने के साथ शराब का सेवन भी कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट और झगड़े में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के...