गुलाबगंज बाजार में पुलिस पर रोड़ेबाजी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, मार्च 25 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के गुलाबगंज बाजार से पुलिस ने पुलिस पर रोड़ेबाजी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति गुलाबगंज बाजार निवासी सतेन्द्र पासवान, नन्द किशोर कुमार एवं डिम्पल कुमार बताया जाता है ।थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध गुलाबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर रोड़े बाजी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से ये सभी लोग फरार चल रहे थे । पुलिस गुप्त सूचना मिली की ये तीनों लोग अपने घर पर हैं तभी छापेमारी कर उन सभी लोगों को घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां पूछताछ के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.