शामली, अप्रैल 29 -- कैराना। नगर के मोहल्ला दरबार स्थित गुलशन नगर बस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती नजर आ रही है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मार्ग पर गंदा पानी भर गया है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और लोगों में डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ है। बस्तीवासियों ने नगरपालिका पर उदासीनता का आरोप लगाया है। गुलशन नगर बस्ती में करीब 300 से 400 परिवार रहते हैं। इन दिनों बिन बरसात ही मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया है, क्योंकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर जलभराव के बीच आवागमन में स्कूली बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- अधूरा जीर्णोद्धार बना परेशानी, तालाब में जलकुंभियों व कचरे का अंबार बस्ती निवासी मौलाना बिलाल अहमद ने बताया कि करीब दो मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.