नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल को दिल्ली में निधन हो गया। दर्शन कुमार के निधन से संगीत जगत में मातम पसरा है। दर्शन कुमार के निधन की खबर सिंगर मीका सिंह ने कन्फर्म की है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दर्शन कुमार को श्रद्धांजलि दी है। दर्शन कुमार ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंजाबी और रीजनल म्यूजिक को आगे बढ़ाने में दर्शन कुमार का योगदान काफी अहम माना जाता है।मीका सिंह ने लिखा दर्शन कुमार के लिए पोस्ट मीका सिंह ने दर्शन कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "अभी-अभी दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चले गए। वो एक महान व्यक्ति थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई गयाकों को सपोर्ट और लॉन्च किया और कई अनगिनत प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.