गुलशन इकेबाना का दुर्गा उत्सव सिंदूर खेला और विसर्जन के साथ समापन
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- नोएडा। नोएडा के सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना में आयोजित दुर्गा उत्सव का समापन बुधवार को सिंदूर खेला और मां दुर्गा की भव्य विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। पांच दिनों तक चले इस उत्सव ने भव्य आयोजन, पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामुदायिक सहभागिता के जरिए ऐसा उत्सवी माहौल बनाया, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। आस्था, परंपरा और आधुनिक शहरी जीवन के इस अद्भुत संगम ने गुलशन इकेबाना के दुर्गा उत्सव को एक विशिष्ट पहचान दी। उत्सव के अंतिम दिन सिंदूर खेला की भव्यता देखते ही बनी। पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों विवाहित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि, सौभाग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। इसके बाद मां दुर्गा की विदाई के लिए निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धा, उल्लास और भावनाओं का अनूठा संगम देखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.