गुलरीपुरवा मंदिर में शतचंडी यज्ञ का हुआ समापन
लखीमपुरखीरी, जून 14 -- गुलरीपुरवा के मां राज राजेश्वरी दुर्गा मंदिर में सातदिनी श्री शतचंडी महायज्ञ, भंडारा तथा रासलीला महोत्सव का समापन हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के आखिरी दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरुवार को पूजा-अर्चना की। इसके बाद किए गए भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आखिरी रासलीला मंचन में श्रीधाम वृंदावन के पंकज रासलीला मंडल के कलाकारों ने राजा हरिश्चंद्र प्रसंग का मंचन किया। प्रभावशाली प्रस्तुति और कलाकारों के जीवंत अभिनय ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। इनके अलावा रानू गुप्ता, कुलभूषण, रामजी मौर्य, प्रदीप गुप्ता, पिंटू कनौजिया और रवींद्र वर्मा के साथ मां राज राजेश्वरी के दर्शन किए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.