गोरखपुर, जनवरी 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता महानगर के तीन वार्डो 05 बाबा गंभीरनाथ नगर , 30 गुलरिहा और 54 उर्वरकनगर की 40 हजार की आबादी को जलभराव से राहत दिलाने के लिए गोरखपुर नगर निगम 126 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण होगा। गुलरिहा थाना से चिलुआताल तक 12.36 किलोमीटर लम्बाई में यह नाला बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू की गई अर्बन फ्लड/ जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत वार्ड संख्या 30 गुलरिहा में गुलरिहा थाना से कंचनपुर चौराहा, पुरैना पुलिया, बजरहा पुलिया, मिर्जापुर, 10 नंबर बोरिंग, एबीसी सेंटर होते हुए चिलुआताल तक आरसीसी नाला का निर्माण होगा। इस नाले में हर दिन 3200 एमएलडी लोगों के घरों से पानी के बहाव की क्षमता होगी। इस नाले से आसपास के मोहल्ले की सभी नालियों को जोड़ा जाएगा। इसका कैचमेंट...