गोरखपुर, मार्च 9 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गुलरिहा थाने से महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय तक जाने वाली फोरलेन सड़क जगमग होगी। इस सड़क पर 15 करोड़ रुपये की लागत से डेकोरेटिव अर्नामेंटल लाइटें लगाई जाएगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को राज्य स्तरीय तकनीकी कमेटी में स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही व्यय वित्त समिति में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी मिल जाएगी।महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश का गोरखपुर में स्थित राज्य का पहला समर्पित आयुष विश्वविद्यालय है, जुलाई 2025 में लोकार्पित यह विश्वविद्यालय आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी में उपचार और शोक की सुविधा देता है। फोरलेन की कनेक्टिविटी की सुविधा से जुड़े इस विश्वविद्यालय के 12 किमी लम्बे मार्ग के डिवाइडर पर 150 वॉट की 500...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.