गोरखपुर, अगस्त 30 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के टोला भगवानपुर में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर की छत की कुंडी से कपड़े के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जैनपुर के टोला भगवानपुर निवासी बलिराम साहनी (22) कंचनपुर क्षेत्र की एक ज्वैलरी की दुकान पर रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका एक नाबालिग लड़की से संबंध हो गया था। शनिवार को लड़की उसके घर पहुंच गई थी। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजन वहां पहुंचे और बातचीत के बाद उसे अपने साथ घर ले गए। बलिराम घर पर अकेले रहता था। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।रविवार देर रात उसके चाचा मोबाइल पर कई बार फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठा। आशंका होने पर ...