गुलरिहा में चारपाई पर सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
देवरिया, जून 18 -- गोरखपुर, शिवम सिंह गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। सिर और गर्दन पर कई वार किए जाने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार जंगल अयोध्या प्रसाद गांव निवासी ब्रह्मदेव कन्नौजिया (55) बुधवार की रात भोजन करने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब दो से ढाई बजे के बीच उनके छोटे बेटे गोलू कन्नौजिया ने कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और गर्दन पर सात से आठ वार किए जाने से ब्रह्मदेव की मौके पर ही मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसकी सूचना रात करीब तीन बजे गुलरिहा पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.