गुलरिहा क्षेत्र में प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने की खुदकुशी
गोरखपुर, जून 21 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मार्मिक मामला सामने आया है। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर एक युवक ने कथित रूप से सल्फास की पांच गोलियां खा ली। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक का अंतिम संस्कार कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गुलरिहा क्षेत्र के एक निवासी उपेंद्र कन्नौजिया (22) का क्षेत्र के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पूर्व दोनों घर से चले गए थे। मामले की शिकायत होने पर पुलिस की पहल पर दोनों वापस लौटे थे और परिवारों के बीच समझौता हो गया था। बताया जा रहा कि इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। तीन दिन बाद उसकी शादी होने वाली है।इससे आहत होकर युवक ने कथित रूप से सल्फास की पांच गोलियां खाकर घर के पीछे बगीचे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.