गोरखपुर, दिसम्बर 24 -- गुलरिहा इलाके में एक महिला पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह संदिग्ध और झूठा नजर आ रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कहानी साठ हजार रुपये के कथित समझौते की रकम न मिलने पर रची गई है। असल में यह विवाद पुरानी एक घटना से जुड़ा है, जिसमें महिला ने पहले दो युवकों पर छेड़खानी और चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में कोर्ट में बयान बदलकर वह अपनी बात से मुकर गई थी। अब एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला को यह कहते सुना जा सकता है कि गांव वालों ने समझौता तो करा दिया पर तय किए गए साठ हजार रुपये उसे नहीं मिले। रुपये न मिलने से नाराज होकर महिला ने पहले मारपीट और फिर गाड़ी से कुचलने के प्रयास की झूठी शिकायतें कीं, लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने पेट्रोल छिड़कने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.