लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- स्थानीय गुलरिया चीनी मिल ने गन्ना प्रजाति परिवर्तन और क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत बसंत कालीन गन्ना बुवाई में को- 15023 की बुवाई करने के लिए किसानों को जागरूक किया। गन्ना मिल का कहना कि इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने वाले किसानों को 3500 प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। गुलरिया मिल द्वारा क्षेत्रीय किसानों में गन्ना प्रजाति परिवर्तन एवं गन्ना क्षेत्र फल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि बसंत कालीन गन्ना बुवाई शुरू हो गई है। मिल गन्ना प्रजाति परिवर्तन के साथ-साथ गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसके तहत गन्ना प्रजाति को- 15023 की अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.