लखीमपुरखीरी, जून 19 -- स्थानीय गुलरिया चीनी मिल कॉलोनी के पास हाईटेंशन तार गिरने से आग लग गई जिससे मिल कालोनी में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे मिल के दमकल कर्मियों ने लाइन कटाने के बाद आग बुझाई। हादसा मिल परिसर में हुआ जहां दोपहर में अचानक 11 हजार की लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे वहां आग लग गयी। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। चीनी मिल के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे आग फैलने से बच गई। यह भी पढ़ें- पड़ताल:::: बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं बिलजी के तार विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत कर लाइन को दुरुस्त किया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्त...