गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी की खराब लिफ्ट में अटके निवासी
गाज़ियाबाद, मई 28 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में गुरुवार को लिफ्ट अटकने से निवासी इसमें अटक गए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बुधवार को भी इस खराब लिफ्ट की समस्या से निवासी परेशान हुए थे। इसके बाद भी स्थानीय आरडब्लूए इसका समाधान नहीं करा रहा है। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में एसपी 2 टावर की खराब तीसरी लिफ्ट गुरुवार को अटक गई। इसके चलते इसमें एक बुजुर्ग और बच्चे अटक गए। जिन्हें सकुशल बाहर निकाला गया। स्थानीय निवासी गौरव बंसल ने बताया कि बुधवार को भी लिफ्ट का बोल्ट निकल गया था। जिससे गिफ्ट का गेट अचानक उल्टा खुल गया। घटना के समय लिफ्ट में कोई था नहीं। गुरुवार को दोबारा से लिफ्ट की खराब स्थिति से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।आरोप है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी आरडब्लूए इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.