गाज़ियाबाद, मई 2 -- - निरीक्षण करने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को मिली खामियां गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी में शनिवार को अग्निशमन विभाग की टीम आग से सुरक्षा के इंतजामों का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं में खामियां मिली हैं। फायर इंस्पेक्टर ने आरडब्ल्यूए को सात दिनों के भीतर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा है।शनिवार को फायर इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव ने अपनी टीम के साथ गुलमोहर एंक्लेव पहुंचकर जांच की। सोसाइटी निवासी गौरव बंसल ने शिकायत सीएफओ राहुल पाल से की थी। इसके बाद अग्निशमन विभाग ने सीएफओ राहुल पाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- CM योगी से मिले जेवर विधायक, नोएडा-गाजियाबाद वालों के लिए की ये फायदे वाली बात गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी के एसपी-1, सी-4 और एम-2 टावर में ...