लखीसराय, अप्रैल 9 -- चानन, निज संवाददाता। दाढ़ीसीर से जलप्पा स्थान की ओर जाने वाली नहर पर गुलनी गांव के निकट बना नहरी पुलिया काफी जर्जर हो गया है। पुलिया जर्जर रहने से हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सिंचाई विभाग द्वारा पांच दशक पहले बनाये गये नहरी पुलिया के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त रहने से उस पर बिजली खंभा चढ़ा कर लोग आर-पार हो रहे हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। थोड़ी सी चूक हादसे का कारण बन सकता है। पुल के दोनों तरफ के आधा से ज्यादा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। पुलिया के पीलर में भी दरार आ गई है। इस पुल को सिंचाई विभाग द्वारा नहर खुदाई के समय यातायात सुगम करने के ख्याल से बनाया गया था। पुल टूटने के बाद लोगों को वैकल्पिक मार्ग भी नहीं मिल पायेगा। पुल क्षतिग्रस्त रहने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारी को दी गई...