पौड़ी, दिसम्बर 12 -- पोखड़ा ब्लॉक के देवराड़ी गांव में बुधवार को घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल महिला का उपचार एम्स ऋषिकेश में जारी है। पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी में वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने पांच पिंजरे लगाए हैं। पहले से ही पोखड़ा ब्लॉक के घंडियाल, बगड़ीगाड़, मटगल, मसमोली और आसपास के गांवों में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। अब देवराड़ी में हुए हमले के बाद यहां भी डर गहरा गया है। गौरतलब है कि 13 नवंबर को पोखड़ा के बगड़ीगाड़ में गुलदार ने एक महिला की जान ले ली थी। इसके बाद वन विभाग ने इस क्षेत्र में सक्रिय गुलदार को नरभक्षी घोषित किया था, लेकिन अब तक उसे न तो पकड़ा जा सका है। हालांकि, घंडियाल क्षेत्र में विभाग के लगाए पिंजरे में एक गुलदार जरूर पकड़ा गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.