गुलदार ने बछड़े को मौत के घाट उतारा
चम्पावत, मई 16 -- जगदीश, लोहाघाट। नगर से लगी ग्राम सभा रायनगर चौड़ी में गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार ने एक बेसहारा बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार देर रात रायनगर चौड़ी गांव के खेल मैदान के पास गुलदार ने एक बेसहारा बछड़े को मार दिया। कुछ दिन पूर्व ही गुलदार डिग्री कॉलेज रोड से गांव की ओर आता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। गांव में लगातार तेंदुए की धमक से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.