गुलदार ने पालतू कुत्ते को निवाला बनाया, ग्रामीण भयभीत
बिजनौर, मार्च 26 -- अफजलगढ़। आबादी वाले इलाकों के आसपास गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण खौफजदा हैं। गुलदार ने गांव में घुसकर घेर में बंधे कुत्ते को निवाला बना लिया। बुधवार को गुलदार गांव हीरापुर गोकल् उर्फ गढ़वावाला में घुस गया। इसके बाद गुलदार ने रोशन सिंह के घेर में वहां मौजूद बेशकीमती पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। आहट होने के बाद परिजनों ने देखा तो गुलदार दीवार कूदकर कुत्ते को उठाकर ले गया। गुलदार को देखते ही उन्होंने शोर-शराबा करते हुए मदद की गुहार की। शोर-शराबे की आवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर गुलदार को ढूंढने निकले। गुलदार ने ग्रामीणों को अपनी और आता देख कुत्ते को अधखाया छोड़ कर खेतों के भीतर चला गया। गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण खासे भयभीत हैं। आबादी वाले इलाकों में गुलदार की मौजूदगी से खौफजदा ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.