गुलदार ने पालतू कुते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, जून 20 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव दिन छिपते ही गुलदार ने एक पालतू कुते को निवाला बना लिया, जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी किसान संदीप तोमर पुत्र नरेन्द्र के पालतु कुत्ते को गुरुवार की शाम सात बजे दबोचकर खेत की और ले गया और कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। दिन छिपते घटी घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सतगढ़ में गुलदार की दहशत यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े गांव में घुसा गुलदार, बकरी को बनाया निवाला यह भी पढ़ें- सतगढ़ में गुलदार की दहशत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.