बिजनौर, मार्च 21 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरा में गुलदार ने एक निराश्रित पशु को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। शुक्रवार की रात्रि गुलदार ने निराश्रित पशु पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार पिछले कई दिनों से गांव के आसपास देखा जा रहा है। गुलदार के डर से ग्रामीण खेतों पर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव के जंगल में पिंजरा लगवाने की मांग की है। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान दीपक सैनी, अंकित, हर्षित गुप्ता, आकाश कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...