बिजनौर, मार्च 19 -- नहटौर। ग्राम फलोदी में गुलदार ने एक निराश्रित को वंश को मार डाला गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बुधवार की प्रातः को पैजानिया रोड पर स्थित फलोदी के पास मंदिर के पास गांव निवासी चाहल सिंह के खेत पर निराश्रित गौवंश का शव मिला। किसानों का आरोप है कि उक्त गौवंश को गुलदार ने मार दिया। गुलदार की चलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को देते हुए गुलदार पकड़ने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...