अल्मोड़ा, अप्रैल 20 -- अल्मोड़ा। ब्लॉक में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बार गुलदार ने रविवार दोपहर में ही झुड़ंगा गांव में हमला कर एक मवेशी को शिकार बना लिया। ग्राम पंचायत के सरपंच नंदकिशोर ने बताया कि झुड़ंगा गांव में एक सप्ताह के भीतर दो मवेशियों को गुलदार ने निवाला बना लिया है। आबादी वाले क्षेत्र में कई बार गुलदार को दिन में ही चहल कदमी करते देखा गया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पूर्व में डीएफओ अल्मोड़ा को पिंजरे लगाने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक पिंजरा नहीं लगा है। इससे लोगों में डर के साथ नाराजगी भी है। बताया कि रविवार को गुलदार ने महेश कुमार की गाय पर हमला कर दिया। गुलदार महेश की गोशाला तक पहुंच गया। एक सप्ताह पूर्व मान सिंह की भैंस के बच्चे को गुलदार ने मार दिया था। सरपंच नन्द किशोर, पशु स्वामी महेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.