गुलदार ने गोशाला में बंधे बैल को बनाया निवाला
बागेश्वर, जून 23 -- बागेश्वर। ग्राम मजबे में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण खुद को और अपने पशुधन को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। सोमवार की शाम करीब आठ बजे गांव के सरपंच दीप जोशी की गोशाला में गुलदार घुस गया और बंधे बैल को अपना निवाला बना दिया। पीड़ित दीप जोशी ने बताया कि गांव में गुलदार और जंगली सूअरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। एक वर्ष पहले ही जंगली सूअर ने उनके घर के पास उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। उन्होंने कई बार प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर से मुलाकात कर गांव में सोलर लाइट और सुरक्षा फेंसिंग लगाने की मांग की, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर मामला टाल दिया गया। परिणामस्वरूप आज भी ग्रामीण असुरक्षा के साये में जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर अब जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.