चम्पावत, जनवरी 24 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के रैघाड़ी गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार ने गोशाला में घुसकर छह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक बकरी को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। रैघाड़ी के प्रकाश राय, पुष्कर दत्त, धन सिंह, दीवान सिंह और प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार देर रात गुलदार गांव के बहादुर सिंह रावत की गोशाला का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गया। इसके बाद गुलदार ने गोशाला में बंधी छह बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। बताया कि गुलदार तीन बकरियां को जंगल की ओर ले गया। जबकि तीन बकरियां को गोशाला में ही छोड़ गया। गुलदार के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इधर वन विभाग के नंदा बल्लभ भट्ट, प्रकाश गिरी, रमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.