पिथौरागढ़, मई 2 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के दौबांस के तोक जिबलाखाली में गुलदार ने दुधारू गाय व उसकी बछिया को अपना निवाला बना दिया है। दौबांस के पूर्व बीडीसी खीमराज जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दीपक जोशी अपने गाय व बकरियों को चुकाने के लिए जंगल ले गए थे। इस दौरान रास्ते में घात लगाएं बैठे गुलदार ने गाय व उसकी बछिया को अपना निवाला बना दिया। पूर्व बीडीसी जोशी ने कहा कि दीपक दूध बेचकर अपने परिवार की आजीविका चलाते थे। शुक्रवार सुबह हुई घटना के बाद उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संबंधित विभाग से जांच कर दीपक को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.