अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- स्याल्दे। क्षेत्र में गुलदार की दहशत व्याप्त है। कैहड़गांव में गुलदार पालतू कुत्ते को घर के पास से ही उठाकर ले गया। वहीं, कुलसीरा में गाय के बछड़े को निवाला बना लिया। लोगों ने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। शनिवार दिन में करीब तीन बजे कैहड़गाव के तोक छानी में प्रहलाद सिंह बंगारी के पालतू कुत्ते को गुलदार घर के पास से ही उठा ले गया। गुलदार की दहशत बढ़ने से छानी के लोगों में भय व्याप्त है। कुलसीरा गांव में रात के समय गुलदार ने जयसिंह के गौशाला में बंधे गाय के बछड़े पर हमला बोल दिया। गुलदार गौशाला से बछड़े को घसीटकर दूर तक ले गया। गुलदार के हमले बढ़ने पर लोगों में अब दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी जौरासी उमेश पाण्डेय ने ...