बिजनौर, अगस्त 22 -- जनपद बिजनौर में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं, नहटौर के गांव मुस्सेपुर में शुक्रवार रात घर के बरामदे में सो रहे ढाई वर्षीय मासूम को गुलदार उठाकर ले गया और मार डाला। शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेत में बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पहले तो बच्चे की मौत को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एनिमल बाइट के निशान मिलने के बाद गुलदार के हमले में मौत की पुष्टि हुई। गुलदार के हमले में तीन दिन में यह दूसरे मासूम की मौत है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश के साथ दहशत है। यह भी पढ़ें- लग रहे पिंजरे, पकड़े जा रहे गुलदार फिर भी नहीं रुक रहा आतंकमासूम की पहचान जानकारी के अनुसार नहटौर थानाक्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी राजवीर का ढाई वर्षीय पुत्र मोहित शुक्रवार रात घर...