गुलदार ने एक और मासूम को बनाया निवाला, कोहराम
बिजनौर, अगस्त 20 -- नजीबाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मड़का उर्फ आरफपुर खजूरी गांव में बुधवार रात गुलदार ने छह वर्षीय बालक को अपना निवाला बना लिया। घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हुए बालक की परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर तलाश की। गुरुवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में बालक के शरीर के अवशेष मिलने से कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआयना किया और बालक का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए ड्रोन से निगरानी कराई जबकि गांव में पिंजरा भी लगवा दिया गया है। बालक की मौत से ग्रामीणों में बेहद रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खेल रहे 6 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, इलाके में फैली दहशतअनिकेत की लापता होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.