हल्द्वानी, फरवरी 27 -- कालाढूंगी। कालाढूंगी और आस-पास के इलाकों में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। गुलदार अब दिन में ही आबादी क्षेत्र में आ जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत है। शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में बौर पुल के निकट गुलदार ने बकरे को निवाला बना दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गुलदार बकरे को जंगल में छोड़ गया। ग्रामीण जब जंगल में घुसे तो वहां पहले से ही गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया हुआ था। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। डिप्टी रेंजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.