गुलदार को कैद करने के लिए लगाए तीन पिंजरे
अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- रणजीत मेहरा, स्याल्दे। मयाल गांव में गुलदार को कैद करने के लिए वन विभाग ने तीन पिंजरे लगा दिए हैं। ट्रैप कैमरों से भी गुलदार की निगरानी की जा रही है। हालांकि अब तक गुलदार का कोई भी सुराग वन विभाग के हाथ नहीं लग सका है। जौरासी रेंज में तामाढौन अनुभाग के मयाल गांव में गुलदार के हमले के बाद दहशत बनी हुई है। लोगों को शाम के बाद घर से निकलने में भी डर लगने लगा है। वहीं, वन विभाग की टीमें भी दिन-रात दोनों समय क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। शनिवार को भी विभाग की टीमों ने क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया और एहतियात बरतने व गुलदार दिखने पर वन विभाग को तुरंत सूचित करने की अपील की। अनुभाग अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में कुल तीन पिंजरे लगाए गए हैं। ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। इसके अलावा गुलदार की चहलकदमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.