चम्पावत, दिसम्बर 11 -- लोहाघाट। बाराकोट की ग्राम पंचायत च्यूरानी के तोक धरगढा में मृतक के परिजनों को नौकरी की मांग पर जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। ब्लाक प्रमुख सीमा आर्या और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा ने भेजे गए ज्ञापन में कहा कि बीते मंगलवार को च्यूरानी के धरगढा में गुलदार के हमले में ग्राम धरगढा निवासी देव सिंह पुत्र कल्याण सिंह उम्र 44 की मौके पर मौत हो गई। मृतक देव सिंह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह जल संस्थान बाराकोट में पीटीसी का कार्य करता था। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। मृतक के पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और दो नाबालिग बच्चे हैं, जिनका अब कोई सहारा नहीं बचा। परिवार के पास अभी केवल एपीएल राशन कार्ड है, जिससे उन्हें कोई विशेष सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही। जन प्रतिनिधियों और ग्रामीण...