बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। काफलीगैर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासदेव गांव निवासी बांज का गट्ठर लेकर लौट रही एक महिला पर विसंर के जंगल में गुलदार ने झपटा मार दिया। इस हमले में वह असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में गई दूसरी महिला ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस व वन विभाग को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...